फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2.10 lakh was grabbed on the pretext of extracting treasure in the house

घर में खजाना निकालने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh was grabbed on the pretext of extracting treasure in the house
घर में खजाना दबा होने का झांसा देकर किसान से एक तांत्रिक और सगे भाई-भाभी ने दो लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का अहसास होने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सगे भाई-भाभी और उत्तराखंड के तांत्रिक समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के याहियापुर गांव में प्रमोद कुमार अपने भाई राकेश और गांव के ही हरिराज के साथ मजदूरी करता है। आरोप है कि सगे भाई राकेश व भाभी रेखा और हरिराज ने एक तांत्रिक से मिलवाया था। तांत्रिक ने परेशानी दूर करने का झांसा देते हुए कहा कि तुम्हारे घर में खजाना है। तंत्र विद्या के माध्यम से निकालकर तुम्हें दे दूंगा, जिससे तुम अमीर बन जाओगे। लेकिन इसके लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। झांसे में आकर प्रमोद ने दुकान बेचकर रुपए दे दिए, लेकिन तांत्रिक कुछ दिनों तक टहलाता रहा। उसके बाद फिर तांत्रिक ने रुपयों की डिमांड की। इस बार पीड़ित प्रमोद ने अपनी जमीन बेचकर 1.60 लाख रुपये दिए। इसके बाद भी कोई खजाना नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर प्रमोद ने अपने रुपये वापस मांगे। इसपर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर राकेश, हरीराज, रेखा निवासी याहियापुर, प्रीति निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड और तांत्रिक रोहताश निवासी चौहान पट्टी जसपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed