फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   198 quantal rice recovered from canter

संशोधित - गजरौला में पकड़ा 198 कुंतल चावल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होने का अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
198 quantal rice recovered from canter
गजरौला (अमरोहा)। पुलिस ने सूचना के आधार पर 198 क्विंटल चावल लेकर जा रहे कैंटर को पकड़ लिया और चालक समेत थाने ले आई। बाद में संबंधित विभाग को सूचित कर दिया। सुबह को यहां खाद्य एवं रसद विभाग व पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने चालक से पूछताछ कर चावल के संबंध में पड़ताल की। टीम का कहना है कि प्रथम दृष्टया अतरासी से हरियाणा जा रहा चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रतीत होता है। देर रात चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ डीएम बीके त्रिपाठी के अनुमोदन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस ने सूचना के आधार पर मुरादाबाद की दिशा से आ रहे कैंटर को रुकवा लिया और थाने लाकर खड़ा कर दिया। शनिवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक (मंडी धनौरा तहसील) अमित कुमार श्रीवास्तव, हसनपुर के एआरओ आनंद प्रभु सिंह एवं स्वदान सिंह समेत चार सदस्यीय टीम गजरौला थाने आई और चालक से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस अभिरक्षा में कैंटर को कांटे पर ले जाकर चावल के कट्टों का वजन भी कराया। रात दस बजे तक टीम चालक से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद चावल प्रथम दृष्टया सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रतीत होता है। एआरओ आनंद प्रभु सिंह के मुताबिक चालक फुरकान निवासी अतरासी कलां ने बताया कि उसे चावल से भरा कैंटर वहीं रहने वाले अरशद ने हरियाणा छोड़कर आने को कहा था। कैंटर में 337 कट्टों में भरा 198 क्विंटल चावल लदा है। चालक के पास एएम ट्रेडर्स के नाम की बिल्टी भी मिली। वहां जाकर देखा तो इस नाम की कोई फर्म नहीं मिली। इसलिए चालक और फर्म मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गजरौला में पकड़े गए चावल में अंदेशा है कि यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुमोदन किया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीके त्रिपाठी, डीएम
(फोटो 12 जीजेएलपी 09)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed