{"_id":"5b98139b867a557eaa4dd471","slug":"191536693147-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसानों ने भरी हुंकार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाकियू के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा। भुगतान नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए किसान क्रांति पद यात्रा को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।
मंगलवार को गजरौला के चौपला चौराहे पर किसानों पर कब्जा रहा। इनकी पंचायत में 23 सितम्बर को हरिद्वार से दिल्ली तक जाने वाली किसान क्रांति पद यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बताया कि यात्रा में जिले से दो हजार किसान हरिद्वार पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को मंजूर कराने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। जिसे फल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को पहुंचना है। चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जिले की आंदोलन से जुड़ी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन को जल्द ही सौंपी जाएगी। इसके अलावा बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद सिंह और संचालन गिरिराज सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, विजेंद्र शर्मा, नरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।