{"_id":"5b4ba9514f1c1b3e748b5097","slug":"191531685201-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को पॉलीथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को पॉलीथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। वहीं पॉलीथीन बैन को सफल बनाने की अपील करते हुए थैला इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
रविवार को व्यापारी जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार बंसल एसडीएम और विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने किया। रैली नगर अध्यक्ष राजू यादव के प्रतिष्ठान से शुरू होकर चौपला चौराहा, इंदिरा चौक, डाकघर, पुराना रामलीला ग्राउंड, स्टेशन चौराहा, खाद गुर्जर तिराहा से होते हुए जिला उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर समाप्त हुई। व्यापारियों को पॉलिथीन बैन के संदर्भ में जानकारी दी गई। वहीं पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। कहा गया कि सरकार के प्रतिबंध में सभी व्यापारी सहयोग दें। इससे जुर्माना और सजा की कार्रवाई से भी बचा जा सकता है। वहीं लोगों से थैला प्रयोग करने की अपील की गई। इस अवसर डॉ राजीव शुक्ला एड, कपिल कुमार गोयल, संरक्षक राम सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, हरजीत सिंह, नितिन सिंघल, इंतजार मेवाती, राजीव गोयल, गुरु वचन सिंह प्रधान, विकास गुप्ता, सचिन बंसल आदि लोग उपस्तिथ रहे।