{"_id":"594043cc4f1c1b1b0b8b4798","slug":"191497383884-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा व ईदुल फितर के त्योहार पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा व ईदुल फितर के त्योहार पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमा अलविदा और ईद पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
- तीन जोन और 12 सेक्टरों में बंटा जिला, एसडीएम-सीओ संभालेंगे जोन की सुरक्षा की कमान
- सेक्टरों की जिम्मेदारी थानेदारों को सौंपी, ईदगाह पर नमाज के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जुमा अलविदा और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए जिले को तीन जोन और 12 सेक्टर में बांटा जा रहा है। शहर में ईद के दिन होने वाली नमाज को लेकर अफसरों ने ईदगाह मैदान को भी छह सेक्टरों में बांटा है। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक के पुख्ता इंतजाम रखने को प्लानिंग की है। चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा बैठेगा। हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ की ऐसी सुरक्षा की जाएगी कि परिंदा तक नहीं फटक सके।
रमजान चल रहा है। महीने के अंतिम जुमे यानी जुमा अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा की जाती है। शहर हो या फिर देहात की मस्जिद, हरेक खचाखच भरी नजर आती हैं। वहीं ईद उल फितर के दिन सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ाई जाती है, जिसमें नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। इससे इन दिनों की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके लिए जिले को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन की कमान एसडीएम और सीओ के हवाले रहेगी। सेक्टरों की जिम्मेदारी तहसीलदार और थानेदारों के सुपुर्द रहेगी। चूंकि शहर के ईदगाह मैदान में बड़ी तादात में लोग नमाज पढ़ने आते हैं। इसलिए अफसरों ने मैदान को छह सेक्टरों में बांटा है। हर एक सेक्टर की कमान दरोगाओं को सौंपी है। यहां रास्तों से लेकर छतों तक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एडीएम-एएसपी भी मौजूद रहेंगे। करीब 70 कांस्टेबल, 28 दरोगा व चार निरीक्षक व दो कंपनी पीएसी बल मैदान पर तैनात रहेगा।
नमाज के दौरान बंद रहेगा बिजनौर रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश
अमरोहा। ईदगाह मैदान पर होने वाली ईद उलल फितर की नमाज को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी चाकचौबंद रखने का निर्णय लिया है। नमाज के दौरान बिजनौर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। छोटे वाहन ही मार्ग से निकाले जाएंगे। टीएसआई समेत सात कांस्टेबल ट्रैफिक की जिम्मेदारी को संभालेंगे। किसी भी वाहन को नमाज के समय इस रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
ईदगाह से बाहर लगेंगे कैंप
अमरोहा। ईद उल फितर की नमाज के दौरान राजनीतिक और सामाजिक संगठन अपने-अपने कैंप ईदगाह मैदान के पास लगाते हैं। इस बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उनको बाहर की ओर लगवाएंगे। रास्ते के किनारे ही संगठन अपने अपने शिविर लगा सकते हैं।
खुफिया तंत्र भी रहेगा सतर्क
अमरोहा। नमाज के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर एक ओर जहां पुलिस पूरी तरह संजीदा है, वहीं खुफिया तंत्र भी सतर्क है। उसके द्वारा जनपद भर में होने वाली गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बयान.....
जुमा अलविदा और ईद उल फितर को शांति से संपन्न कराने के लिए थानों में अमन कमेटियों की बैठक आयोजित की जाएंगी। जहां-जहां नमाज अदा होगी, वहां पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। ईदगाह पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी तरह की कोई चूक नहीं रहेगी।
एसके मिश्रा, पुलिस अधीक्षक