{"_id":"594043ca4f1c1bfe0a8b477e","slug":"191497383882-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा और गजरौला में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा और गजरौला में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा और गजरौला में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
जिला अस्पताल में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रुप से करेंगे शिविर का शुभारंभ
विभिन्न सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध लोगों के अलावा पुलिस वाले भी करेंगे रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अमरोहा और गजरौला में 14 जून यानी आज सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल में शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र संयुक्त रुप से करेंगे। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा पुलिस कर्मी और कलक्ट्रेट कर्मचारी भी इस महादान में भागीदारी करेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। पिछले साल भी विश्व रक्तदाता दिवस पर अमरोहा के जिला अस्पताल और गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के विभिन्न संगठनों व सम्मानित लोगों का सहयोग मिला था। इस बार भी 14 जून दिन बुधवार की सुबह 10 बजे से अमरोहा के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जहां एक ओर अमर उजाला फाउंडेेशन के रक्तदान शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों व सभ्रांत नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने अमर उजाला के इस कदम की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों से रक्तदान करने की अपील की है। अमर उजाला रक्तदान में हिस्सा लेने वाले सभी महादानियों को एयू फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।