{"_id":"59385ac24f1c1b1e2d8b4580","slug":"191496865474-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फार्म बेचने के ठिकानों पर मारें छापे, दर्ज कराएं एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फार्म बेचने के ठिकानों पर मारें छापे, दर्ज कराएं एफआईआर
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी फार्म बेचने के ठिकानों पर मारें छापे, दर्ज कराएं एफआईआर
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नकद अनुदान के बिक रहे फार्म
फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर सख्त हुए शासन ने डीएम को दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नकद अनुदान देने की अफवाह फैलाकर फर्जी फार्म बेचने वालों को लेकर शासन सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को ऐसे फार्म बेचने वालों के ठिकानों पर छापा मारकर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि कोई अनुदान योजना के तहत नहीं मिल रहा है। इसका प्रचार-प्रसार करने का हुक्म भी दिया गया है।
कुछ दिन पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दो लाख रुपए मिलने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। जिस पर लोगों ने हजारों फार्म खरीदे और भरकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के पते पर भेज दिए थे। हैरानी की बात ये थी कि पोस्ट आफिस के कर्मचारियों ने बाकायदा नोटिस चस्पा कर दिया था कि ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है। बावजूद इसके पोस्ट आफिस से लोगों की भीड़ नहीं टूट रही थी। गलियों से लेकर बुकसेलरों तक फर्जी फार्मों की बिक्री की जा रही थी।
लगातार बढ़ते जा रहे इस फर्जीवाड़े को लेकर शासन गंभीर हो गया है। प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने जिलाधिकारी को आदेश जारी किया है कि जिन-जिन स्थानों पर अवैधानिक रूप से फार्म वितरित किए जाने की सूचना मिलती है, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा जाए। इस कार्य में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिला परिवीक्षा अधिकारी के हेल्प लाइन नंबर का भी प्रचार-प्रसार किया जाए।