{"_id":"5c5f39f3bdec227371485a9a","slug":"181549744627-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने दो बकरियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने दो बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर में पशुशाला में बंधी दो बकारियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान जानवरों की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन कुुछ पता नहीं चला। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी अबरार और निसार का घर गांव के बाहरी छोर पर है। घर के पास ही दोनों की पशुशाला है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गांव के बाहरी छोर पर तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने पहले अबरार की पशुशाला में बंधी बकरी को अपना निवाला बनाया। इसके बाद निसार की पशुशाला में बंधी बकरी को अपना शिकार बनाया। इस दौरान पशुओं की आवाज होने पर अबरार और निसार जाग गए। इस बीच तेंदुआ दो बकरियों को निवाला बनाकर जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। लोग अपने घरों से निकलने में भी घबरा रहे हैं ।