{"_id":"5ab7f9a34f1c1bec3f8b4f29","slug":"181522006435-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर महागौरी की पूजा, जिमाई गईं कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर महागौरी की पूजा, जिमाई गईं कन्याएं
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को सौभाग्य, धन-संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी पर सुबह से ही नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्घालुओं के घरों में कन्याओं को जिमाने का सिलसिला शुरू हो गया था।
घर-घर पूजन और दक्षिणा पाने के बाद बच्चियों की टोली उत्साहित दिखीं। नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। कई मंदिरों पर भीड़ के कारण सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। इस दौरान श्रद्घालुओं की सुुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। गांव खेड़की खादर स्थित चामुंडा मंदिर पर भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। उपवास रखने वाले श्रद्घालुओं ने कन्याओं को जिमाकर दक्षिणा दी और व्रत खोला गया।