फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.80 quintals of fake desi ghee recovered, two detained

Amroha News: 1.80 क्विंटल नकली देसी घी बरामद, दो हिरासत में

Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
1.80 quintals of fake desi ghee recovered, two detained
डिडौली। अमरोहा नगर के बाद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने डिडौली के पायती कलां गांव में छापा मारकर 1 क्विंटल 80 किलो नकली देसी घी बरामद किया है। टीम ने दो युवकों को मौके पर हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बरामद घी की कीमत करीब 63 हजार रुपये आंकी है। वहीं घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंदर सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, जयंत और विपिन कुमार के साथ मिलकर पायती कलां गांव में संचालित शुद्ध पनीर भंडार की दुकान पर छापा मार दिया। छापामार के दौरान पुलिस की टीम साथ रही। अधिकारियों ने मौके पर दुकान में 1 क्विंटल 80 किलो नकली देसी घी बरामद किया और मौके पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नकली देसी घी को एक किलो से साथ एक किलो फ्री की स्कीम के साथ बेचा जा रहा था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि बरामद घी की कीमत करीब 63 हजार रुपये है। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मालूम रहे कि करीब एक महीने पहले टीम ने अमरोहा नगर में साढे तीन क्विंटल नकली देसी घी पकड़ था। ये घी 700 रुपये में दो किलो बेचा जा रहा था। इस दौरान घी बेचने वाले जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव बेगम बाग बुढ़ाना के रहने वाले शादाब को पकड़ कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed