फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1756 frontlineworker vaccinized

कोरोना से जंग: 1966 में से 1756 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाया टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
1756 frontlineworker vaccinized
अमरोहा। टीकाकरण के दूसरे चरण में गुरुवार को पंजीकृत 1966 में से 1756 फ्रंटलाइन वर्करंो को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जबकि 210 लोग छूट गए हैं। आज 18 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें 643 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी जाएगी जबकि छूटे हेल्थ वर्कर्स भी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को टीकाकरण कुल 89.32 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, डब्ल्यू टीएम हॉस्पिटल पत्तेहपुर माफी, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, संजीवनी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला समेत आठ अस्पतालों में 16 बूथों पर फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। दिन भर इक्का-दुक्का वर्करों का बूथों पर आने का सिलसिला जारी रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि आठ अस्पतालों में 16 बूथों पर 1966 लोगों को टीका लगाया जाना था लेकिन 1756 ही टीका लगवाने पहुंचे। 210 कर्मचारी टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं। शुक्रवार को 18 बूथों पर 643 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा अब तक छूटे सभी हेल्थ वर्कर्स भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed