{"_id":"5c64828ebdec22120179b720","slug":"171550090894-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने से ओवरब्रिज पर यातायात बाधित, विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने से ओवरब्रिज पर यातायात बाधित, विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। रेलवे फाटक के निकट पेड़ काटने से ओवरब्रिज पर घंटो यातायात बाधित रहा। विद्युत लाइन टूटने से मोहल्ला सैफीनगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यातायात को वनवे कर गुजारा गया। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में 132 केवीए बिजली के निकट रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बना है। सैफी नगर के सामने पेड़ की बड़ी शाखाएं फ्लाईओवर के ऊपर आने लगी थी। फ्लाईओवर पर बड़े वाहनों का उनसे भिड़ने का खतरा बना रहता था। बुधवार को पालिका की ओर से पेड़ की बड़ी शाखाओं को काटा गया, फिर पेड़ को काट दिया गया। पेड़ की बड़ी शाखा विद्युत लाइन पर गिरने से तार टूट गया और मोहल्ला सैफी नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान इंदिरा चौक से चौपला चौकी ओर जाने वाले यातायात को रोक दिया गया। फ्लाईओवर से इंदिरा चौक तक वाहनों की लाइन लग गई। लाइन बढ़ने पर उन्हें वनवे कर गुजारा गया। इस दौरान करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की लाइन लगवाकर वाहनों को संचालित कराया। फ्लाईओवर पर वनवे के चलते यातायात रेंगता नजर आया। पेड़ की शाखाओं को हटा देने के बाद यातायात सामान्य हो सका।