{"_id":"5b58d4914f1c1b4b748b6fc8","slug":"171532548241-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के निर्बाध आवागमन के लिए कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के निर्बाध आवागमन के लिए कवायद
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। श्रावण मास में हरिद्वार से जल भर कर लाने वाले कांवड़ियों सुविधा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में तहसीलदार की अध्यक्षता में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को दो टूक सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बुधवार की सुबह नगर के होली पार्क से कंचन बाजार चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस व पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़क पूरी तरह खाली मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि कांवड़ियों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता जय सिंह को साथ लेकर नगर के भीतर जर्जर व नीचे लटके हुए तारों का निरीक्षण भी किया। कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को भी पूरे निरीक्षण के बाद ही अनुमति दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह, पालिका के जेई तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।