फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गिरी मेले में एक अक्टूबर को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

गिरी मेले में एक अक्टूबर को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गिरी मेले में एक अक्टूबर को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
तिगरी में एक अक्टूबर को आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गजरौला(अमरोहा)। उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पौराणिक तिगरी मेले को सरकारी मेले का दर्जा दिलाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक अक्टूबर को तिगरी मेला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। इस बार तिगरी मेले में उत्सव जैसा नजारा रहेगा। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आस्था के प्रतीक गंगा के दोनों ओर कार्तिक पूर्णिमा पर ऐतिहासिक मेला सदियों से लगता आया है। प्रदेश के मुख्य मंत्री बनते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आस्था के प्रतीक तीर्थ नगरियों के सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता पर लिया। विधायक राजीव तरारा द्वारा मांग की गई थी कि तिगरी मेले को राज्य का दर्जा दिया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे प्राथमिकता देते हुए मेले को सरकारी करा दिया। मंडी धनौरा एसडीएम गंभीर सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह तिगरी मेला पहुंच भ्रमण करेंगे। इसके बाद गंगा के दूसरी ओर लगने वाले गढ़म़ुक्तेश्वर मेले में भी पहुंचेंगे। मेले को उत्सव की तरह सजाया जाएगा। उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed