{"_id":"66db74d3ed4747dd230f7e19","slug":"171-lakh-rupees-were-robbed-on-the-pretext-of-sending-them-abroad-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-125198-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.71 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विदेश भेजने का झांसा देकर 1.71 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विदेश भेजने का झांसा देकर महाराजगंज के व्यक्ति ने नौगांवा सादात के युवक से 1.71 लाख रुपये हड़प लिए। उसे न तो विदेश भिजवाया ओर न रुपये वापस किए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के उस्मापुर में सज्जाद अली का परिवार रहता है। सज्जाद अली काम की तलाश में थे। उनकी मुलाकात महाराजगंज निवासी इरशाद अहमद से हुई। सज्जाद व इरशाद की फोन पर बात होने लगी। इरशाद ने सज्जाद को विदेश भेजने की बात कही और वीजा टिकट के रुपये ऑनलाइन डलवाने के लिए कहा। इरशाद ने सज्जाद से अलग-अलग तरीके से नकद व ऑनलाइन 1.71 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। 15 दिन बाद दिल्ली से वीजा टिकट लेने की बात कही। इसके बाद सज्जाद अली की बात इरशाद अली से हुई तो उसने टिकट कैंसिल होने की बात कही। साथ ही दूसरा टिकट जल्द बनवाने की बात कही थी। इसके बाद इरशाद गुमराह करने लगा। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर लिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर महाराजगंज के रहने वाले इरशाद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।