फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   खातों से रकम गायब होने पर ग्राहकों का हंगामा

खातों से रकम गायब होने पर ग्राहकों का हंगामा

Sat, 14 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खातों से रकम गायब होने पर ग्राहकों का हंगामा
नौगावां सादात। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुविधा केंद्र पर शुक्रवार को खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। सुविधा केंद्र पर जमा की गई रकम खाते में एंट्री नहीं होने पर खाताधारकों सुविधा केंद्र पर मौजूद बैंक मित्र को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। लगभग अस्सी खाताधारकों से करीब बीस लाख रुपये रुपये गायब हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आफताब मोहल्ला अली नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सुविधा केंद्र पर पहुंचे। बताया गया कि आफताब अपने खाते में जमा एक लाख दस हजार रुपये निकालने के लिए सुविधा केंद्र पर जा रहा था लेकिन, रकम नहीं मिली। शुक्रवार को साफ हो गया कि आफताब के खाते में रकम ही जमा नहीं हुई। जानकारी मिलने पर आफताब के पैरों तले जमीन खिसक गई। ऐसे करीब कई दर्जन लोगों की भीड़ सुविधा केंद्र पर जमा हो गई। सभी को अपने अपने पैसे की चिंता सताने लगी। बताया गया कि अस्सी खाताधारकों को करीब बीस लाख रुपया गायब हुआ है। हालांकि यह जानकारी नहीं हो सकी कि उनके खाते में जमा रकम की एंट्री नहीं हुई या फिर खातों में गोलमाल किया गया है। जानकारी मिलने पर बैंक ऑफ बड़ौदा अमरोहा से भी बैंक कर्मी पहुंचे। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। हंगामा के दौरान सुविधा केंद्र संचालक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खाताधारकों में मोहम्मद अकबर, आफताब हसन, इरशाद अली, मशरुर, नाजिर अब्बास, मोहम्मद अली, युनुस अब्बास, नफीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed