फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   देश के पहले महिला रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही रश्मि

देश के पहले महिला रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही रश्मि

Thu, 12 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
देश के पहले महिला रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही रश्मि
गजरौला। देश के पहले और एकमात्र महिला रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में सेवा देकर रश्मि सिंह गजरौला का नाम रोशन कर रही है। मुंबई का सेंट्रल रेलवे माटुंगा रेलवे स्टेशन को महिला रेलवे स्टेशन बनाया गया है। यह स्टेशन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया है। माटुंगा स्टेशन पर लगभग 30 महिलाओं का स्टाफ है, इनमें कुल 11 बुकिंग के लिए, 7 टिकट कलेक्टर्स, 2 चीफ बुकिंग अडवाजर्स और अन्य कर्मचारी हैं। इसी स्टेशन पर गजरौला क्षेत्र के गांव शहवाजपुर की मंढैया निवासी किसान बिजेंद्र सिंह की बेटी रश्मि सिंह टिकट कलेक्टर के पद पर तैनात है। वहां सेवा देकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। बताया जाता है कि इस स्टेशन को एक प्रयोग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो कई अन्य स्टेशनों पर भी इसे लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed