{"_id":"594043c84f1c1b26098b4789","slug":"161497383880-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र के 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र के 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
चाइल्ड डाटा उपलब्ध नहीं कराये जाने पर स्कूलों को नोटिस जारी
35 बिंदुओं पर मांगी गई थी बच्चों के संबंध में जानकारी
शीघ्र डाटा उपलब्ध न कराने पर होगी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नगर शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने बताया कि नगर क्षेत्र के 75 मान्यता प्राप्त स्कूूलों को नोटिस जारी किया गया है। स्कूलों ने चाइल्ड डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। जबकि 35 बिंदुओं पर चाइल्ड डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। शीघ्र डाटा उपलब्ध न कराने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई का कदम उठाया जाएगा। इसी के साथ इन स्कलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के संबंध में 35 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। बच्चों के पास आधार कार्ड है या नहीं। किस कक्षा में कितने नंबर आए थे, अब कौन सी कक्षा में पढ़ रहे हैं। किस स्थान के रहने वाले हैं। आदि 35 बिंदू शामिल हैं। जहां सरकारी स्कूलों ने चाइल्ड डाटा विभाग को उपलब्ध करा दिया है। वहीं नगर क्षेत्र के करीब 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों ने चाइल्ड डाटा अभी तक विभाग को उपलब्ध नहीं कराया है। इस मामले को बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। नगर शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने बताया कि चाइल्ड डाटा उपलब्ध न कराने वाले 75 स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है। शीघ्र चाइल्ड डाटा उपलब्ध न कराने पर स्कूलों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई का कदम उठाया जाएगा।