फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   16 people including police personnel and found corona infected

पुलिस कर्मी समेत 16 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
16 people including police personnel and found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। रविवार को पुलिस कर्मी समेत 16 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में तीन किशोर, 6 बुजुर्ग भी शामिल हैं। 16 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2742 हो गई है। जबकि 51 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 311 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शनिवार की रात आई थी। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, फैक्टरी कर्मी, तीन किशोर, 5 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 6 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2742 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 507 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 174 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 333 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को 51 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 203 रह गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें सोमवार को 178 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कॉलेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 830 ने टीके की पहली डोज लगवाई। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 7586 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 266 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 33700 का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed