फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.6 lakh cusec water released from barrage

Amroha News: बैराज से छोड़ा 1.6 लाख क्यूसेक पानी, गंगा खतरे के निशान के पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
1.6 lakh cusec water released from barrage
अमरोहा। बिजनौर बैराज से 1,63,274 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.90 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 1.10 मीटर दूर रह गया है। तिगरी में खतरे का निशान 202 मीटर है। कई दिन से लगातार बढ़ रहे गंगा के जल स्तर से टापू और गंगा किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से रही सही फसल भी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

बीते कई दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते बढ़ रहे जल स्तर से खादर के गांवों में बाढ़ आ गई है। टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, टीकों वाली, जाटों वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों के खेत बाढ़ के पानी से लबालब हो गए हैं। इसके अलावा अलीनगर, चकनवाला, मुरादपुर, तिगरी, पपसरा खादर, ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर के ग्रामीणों के खेतों में खड़ी फसलें दोबारा जल मग्न हो गईं। खेतों में बाढ़ का पानी दोबारा पानी भरने से फसलों के खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। जो फसल बीते दिनों आई बाढ़ से किसी तरह बच गई थीं, उनके नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बाढ़ में तो फसल झेल गईं, लेकिन इस बार कई दिन तक पानी भरा रहा तो बड़ा नुकसान होगा। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि जल स्तर बढ़ने से तिगरी में गंगा खतरे के निशान से 1.10 मीटर दूर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article