फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   16 injury marks found on Vineet's body, died on Saturday evening

विनीत के शरीर पर मिले चोट के 16 निशान, शनिवार शाम हो गई थी मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
16 injury marks found on Vineet's body, died on Saturday evening
आरपीएफ की हिरासत के बाद विनीत की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चोटों के कारण उसकी मौत हुई थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। विनीत के शरीर पर रगड़ और नील के 16 निशान मिले हैं। वही उसकी मौत पोस्टमार्टम होने से एक दिन पहले यानी शनिवार शाम ही हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रविवार को मृतक विनीत का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पैनल में डॉ. ताहिर, डॉ. सुखदेव, डॉ. आदेश शामिल थे। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। देर शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि विनीत की मौत चोटों की वजह से हुई है। डॉक्टरों ने मृतक विनीत के हाथ, पैर, सिर और सीने पर रगड़ और नील के 16 निशान अंकित किए गए हैं। जबकि उसकी मौत का समय पोस्टमार्टम होने से एक दिन पहले सामने आया है। यानी विनीत की मौत शनिवार की शाम तक किसी समय हो गई थी। उन्होंने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed