{"_id":"694afe404847af332a0a41d7","slug":"16-buses-from-amroha-depot-went-to-lucknow-passengers-on-delhi-dehradun-route-troubled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154003-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा डिपो से 16 बसें गईं लखनऊ, दिल्ली-देहरादून रूट के यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा डिपो से 16 बसें गईं लखनऊ, दिल्ली-देहरादून रूट के यात्री परेशान
विज्ञापन
अमरोहा। लखनऊ में आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए अमरोहा डिपो की 32 बसें जाएंगी। मंगलवार को 16 बसें लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि 16 बसें बुधवार को जाएंगी। इन बसों के जाने के बाद कई रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर दिल्ली और देहरादून रूट पर अमरोहा डिपो की बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है।
लखनऊ में 24 से प्रदेश सरकार की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर के लोग इसमें शामिल होने के लिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों से रोडवेज बसों की डिमांड की है। मालूम रहे कि अमरोहा डिपो की 32 बसें महोत्सव में भेजी जा रही है। अमरोहा डिपो में 95 बसें हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। 17 अक्तूबर से अमरोहा रोडवेज डिपो से रोजाना नोएडा के लिए बस का संचालन शुरू किया था। एआरएम केसी गोड़ ने बताया कि लखनऊ महोत्सव में डिपो की 32 बस भेजी जा रही हैं। 16 बसें मंगलवार को रवाना हो गई हैं और 16 बसें बुधवार को जाएंगी।