{"_id":"5d07eefd8ebc3e3f2631c3a5","slug":"156080100814-jpnagar-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से निष्कासित विजय पवार पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से निष्कासित विजय पवार पर चाकू से हमला
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा से निष्कासित विजय पवार पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी विजय पवार भाजपा नेता थे। उन्हें कुुछ दिन पहले की पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को विजय पवार किसी काम से नौगांवा सादात के गांव धनौरी मीर गए हुए थे। लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक भेड़ा भरतपुर के निकट पहुंची। तभी दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां पहुंच गए। आरोप के मुताबिक युवकों ने विजय पवार पर चाकू से हमला कर दिया। उनके हाथ और शरीर के कई हिस्सों में चाकू लगे। दो राउंड फायरिंग भी की गई। चाकू लगने से वियज पवार लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल केे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी होने की बात कही जा रही है। वहीं विजय पवार ने एक पूर्व सांसद पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विजय पवार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामला पार्टी के किसी पदाधिकारी या पूर्व सांसद से जुड़ा यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने बताया कि विजय पवार पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं। उनके ऊपर हमला होने की बात उनके संज्ञान में नहीं हैं।