फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की निगरानी में होगी ईद की नमाज

डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की निगरानी में होगी ईद की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की निगरानी में होगी ईद की नमाज
अमरोहा। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ईदगाह के इर्द-गिर्द छतों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। ईद की नमाज डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की निगरानी में होगी। जबकि दोपहर तक बिजनौर रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहंगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ईद की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। ईदगाह के उत्तर-पश्चिम छोर पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ईदगाह के उत्तर में बाग के किनारे, ईदगाह से धनौरा रोड पर जाने वाले मार्ग पर, ईदगाह के मुख्य द्वार पर, ईदगाह के पीछे तथा ईदगाह के पीछे स्थित डिग्री कालेज में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। ईदगाह के दक्षिण की तरफ पुलिस पिकेट रहेगी। नई बस्ती की तरफ भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा धनौरा बस अड्डा से लकड़ा चौराहा, बस अड्डा से ईदगाह रोड तक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ईदगाह पर एलआईयू की टीम मुस्तैद रहेगी। जो संदिग्धों पर नजर रखेगी। सुबह से ही टीपीनगर चौराहे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नत्थे खां की मस्जिद, पनबाडी तालाब, शाहविलायत चौराहा और लकड़ा चौराहा पर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि ईद की नमाज के लिए सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। ईदगाह के अलावा सभी मस्जिदों में पर दो-दो पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। हल्का दरोगा अपने-अपने क्षेत्र में निगाह रखेंगे। ग्रामीण क्षेत्र स्थित ईदगाह पर चौकीदार तैनात रहेंगे। नमाज अदा होने के पुलिस गश्त पर रहेंगी। अमरोहा ईदगाह पर 5 इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर और 120 सिपाही कर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed