फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जब्दी गांव में दौड़ा हाईटेंशन करंट, सत्रह झुलसे, दो गंभीर

जब्दी गांव में दौड़ा हाईटेंशन करंट, सत्रह झुलसे, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
जब्दी गांव में दौड़ा हाईटेंशन करंट, सत्रह झुलसे, दो गंभीर
नौगांवा सादात (अमरोहा) हाईटेंशन लाइन के करंट ने नौगांवा सादात के गांव जब्दी के डेढ़ दर्जन घरों में जमकर तांडव मचाया। करंट के झटके लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। महिलाओं समेत 17 ग्रामीण करंट लगने से झुलस गए। इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घरों में लाखों के उपकरण फूंक गएं। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव जब्दी की है। यहीं के रहने वाले ज्यादातर लोग पेशे से किसान है। फिलहाल गांव की हाईटेंशन लाइन बंद पड़ी है। एबी केबिल के जरिए उपभोक्ताओं के घरों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई हो रही है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग सोकर उठे और अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। तभी बिजली के खंभों पर धमाके के साथ फाल्ट हुआ। तारों में चिंगारी निकलने लगी और फिर शुरू हो गया हाईटेंशन बिजली का तांडव। गांव के रहने वाले भारत सिंह, प्रमोद कुमार, समरपाल सिंह, दीपक सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रामरतन सिंह, प्रवेश कुमार, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, बिट्टू, मेघराज सिंह, शीशपाल सिंह, विनित सिंह, लाल सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि के घर में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गांव में चारों दिशाओं में चीख-पुकार मचने लगी। घरों में रखे इन्वर्टर, पंखा, कूलर, वाशिंग मशीन समरसेबिल, टीवी, फ्रीज, स्टेबलाइजर और बिजली की मीटर आदि उपकरण फुंक गएं। ज्यादातर उपकरण जलकर खाक हो गए। इनक कीमत लाखों में बताई जा रही है। करंट इतनी तीव्रगति का था, कि बिजली के खंभों पर लगे बॉक्स जलकर जमीन पर टपक पड़े। करंट के झटकों की चपेट में आकर यशी, सावित्री, मुकेश, योगेंद्र, हरीश, जोनी, मुन्नी, सचिन, सोहित, भारत सिंह, रोहिताश सिंह, सुनील, रानी, रीना समेत 17 ग्रामीण झुलस गएं। जमीन में करंट उतरने की वजह से कई पशु भी घायल हो गए। अचानक करंट के झटके लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। चारों और हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें यशी और सावित्री की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed