{"_id":"5bb3c5a7867a5570e735c346","slug":"151538508199-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने पर संविदाकर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने पर संविदाकर्मियों ने की हड़ताल
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा बिजली कर्मचारियों ने पांच माह से मानदेय नहीं मिलने व ईपीएफ की स्लिप दिलाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर हड़ताल की। संविदा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति 10 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। उपखंड अधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की गई।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनको मिलने वाले मानदेय से 1300 रुपये काट जा रहे हैं। इसको बंद कराने व तत्काल मानदेय दिलाने की मांग की। ईपीएफ की स्लिप भी दिलाने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप था कि ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उपखंड अधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की गई।