{"_id":"5b7db82442c7924646254a8a","slug":"151534965796-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग की प्री नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे दीपांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग की प्री नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे दीपांशु
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। नगर के गांधी इंटर कालेज के 12वीं के एक छात्र ने मेरठ में हुई ओपन राइफल शूटिंग में प्रतिभाग कर प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब छात्र अक्तूबर में दिल्ली में होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शिक्षक दिलीप कुमार का बेटा दीपांशु को शूटिंग का शौक है। वह पिछले एक साल से निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। वह 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने 18 अगस्त को मेरठ में हुई राज्यस्तरीय ओपन राइफल शूटिंग में प्रतिभाग किया और प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 400 में से 361 अंक प्राप्त किए। प्री नेशनल प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। दीपांशु का कहना है कि वह भी जकार्ता में हो रहे एशियाड खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी की तरह देश का नाम रोशन करना चाहता हैं। दीपांशु की इस सफलता से परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।