फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   प्रधान व चकबंदी अधिकारियों पर आरोप

प्रधान व चकबंदी अधिकारियों पर आरोप

Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रधान व चकबंदी अधिकारियों पर आरोप
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत कादराबाद के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर आरोप लगाया है कि गांव में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया के दौरान चकबंदी अधिकारी ग्राम प्रधान से हमसाज होकर जमकर धांधली कर रहे हैं। अच्छी उपज वाली भूमि को गांव के प्रभावशाली व धनी लोगों के नाम कर रहे हैं। गरीब लोगों को बंजर व कम उपजाऊ भूमि का आवंटित की जा रही है। ग्रामीणों ने बीती तीन जुलाई को इस संबंध में समाधान दिवस में शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रकबे में कुल 52 तालाब हैं लेकिन चकबंदी अधिकारी चार तालाब को छोड़कर सभी को दबंग लोगों को आवंटित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से चक आवंटित किए जाने की प्रक्रिया की जाँच की मांग की है। शिकायत करने वालों में नासिर हुसैन, बाबू हसन, परमजीत सिंह, महेश, नूर हसन, मनोज शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed