फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 thousand robbed from woman on the strength of gun

तमंचे के बल पर महिला से 15 हजार लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
15 thousand robbed from woman on the strength of gun
अमरोहा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक महिला से 15 हजार रुपये रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। लूट के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना से बदहवास महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। सूचना पर पुलिस ने भी पीड़ित महिला से मामले की जानकारी ली। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव तोमड़ा निवासी कविता पत्नी विक्रम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। वह सोमवार की दोपहर निकटवर्ती गांव मुर्गुपर निवासी एक अन्य महिला के साथ ग्राम कैसरा स्थित बैंक से 15 हजार रुपये निकाल कर गांव जा रही थी। महिला का कहना है कि वह अभी रास्ते में ही थी कि पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने कविता को तमंचा दिखाकर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

कविता ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा उसके सीने पर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी कैसरा गांव की ओर फरार हो गए। सरेआम दिन दहाड़े लूट की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में किसी भी महिला से लूट की जानकारी पुलिस को नहीं है। यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सोकेंद्र मलिक, वरिष्ठ उप निरीक्षक धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed