फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 more infected in Amroha

अमरोहा में आज मिले 15 संक्रमित, एक ठीक भी हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 more infected in Amroha
अमरोहा में कोरोना बचाव का टीका लगवाती महिला। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा में 15 और संक्रमित, एक ठीक भी हुआ
विज्ञापन

फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आज 15 संक्रमित मिले हैं जबकि एक ठीक भी हुआ है। मंगलवार को मिले 15 संक्रमितों सहित अब तक के कुल संक्रमित केसों की संख्या 4937 पहुंच गई है। अब जिले में 367 केस एक्टिव हो गए हैं। संक्रमित इलाकों को सील कर दिया गया है। लगातार संक्रमण फैलने से सेहत हड़कंप मचा है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि अब तक कुल 338962 लोगों की जांच हुई है। इनमेें से 335865 की रिपोर्ट आज चुुकी है जिसमें 330936 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जो राहत देने वाली बात है। फिलहाल, 3097 रिपोर्ट पेंडिंग आई है। उन्होंने बताया, मंडल में अमरोहा में अब तक संक्रमित केसों की संख्या 4937 है और 4519 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, 54 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय की संख्या 367 है। वहीं आज की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 15 मिली है। एक ठीक भी हुआ है और अच्छी बात यह है कि मौत आज एक भी नहीं हुई है। विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

टारगेट आठ हजार का 2497 लोगों ने लगवाई वैक्सी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज आठ हजार लोगों को टीकाकरण करना था लेकिन, सभी लोग नहीं आए। लिहाजा, 2497 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने बताया कि जिले में 55 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, सभी लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा, टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। इसलिए सभी को इसे बिना किसी संकोच के लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed