फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 labour injured in accident

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, पंद्रह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 labour injured in accident
अमरोहा। फैक्टरी में काम कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली सवार 15 मजदूर घायल हो गए। टक्कर लगते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसमें से तीन लोगों को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार की आधी रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित जिवाई चौकी के निकट हुआ है। बताया जा रहा है कि जिवाई गांव के रहने वाले शहरोज हुसैन हाईवे पर स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदारी करते हैं। उनके साथ संभल जनपद के 15 लोगों बतौर लेबर काम करते हैं। सभी मजदूर ठेकेदार के गांव जिवाई में ही रहते हैं। रविवार की रात करीब बारह बजे मजदूर फैक्टरी से काम कर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जिवाई लौट रहे थे। अभी उनकी ट्रैक्टर-ट्राली जिवाई पुलिस चौकी के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया जबकि ट्राली-पलट गई। टक्कर लगते ही मजदूरों में चीखपुकार मच गई। हादसे में सभी 15 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कराया और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। तीन घायल मजदूरों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed