{"_id":"609841a28ebc3e36da422f11","slug":"15-killed-including-444-people-including-bjp-s-district-vice-president-from-corona-jpnagar-news-mbd388594352","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनो से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत 15 लोगों की मौत, 444 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनो से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत 15 लोगों की मौत, 444 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के संक्रमण के चलते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। वह जोया के एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। इनके अलावा एक पत्रकार के 35 वर्षीय पुत्र भी काल कवलित हो गया। वहीं, गजरौला के एक फैक्टरी में पांच कर्मचारियों समेत कुल 444 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर की 872 की जांच में 249 लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा एंटीजन से 763 की जांच हुई जिसमें 122 संक्रमित सामने आए है वहीं निजी लैब की रिपोर्ट से 65 जबकि ट्रूनेट से 24 की जांच में आठ संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि गजरौला में 48, हसनपुर में 54, जोया में 69 और अमरोहा में 188 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में हसनपुर में एक गांव के 18, कोतवाली में एक, पुलिस लाइंस में एक, बछरायूं थाने में तीन, जोया सीएचसी में सात, गजरौला निजी फैक्टरी के पांच, अमरोहा में रेल कर्मी, कलक्ट्रेट कॉलोनी में एक, अमरोहा के गांव में 20, सीएचसी फॉर्मेसिस्ट संक्रमित हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों में पत्रकार का एक 35 वर्षीय पुत्र, अमरोहा में 40 वर्षीय महिला, जोया का 25 वर्षीय युवक, जोया इलाके में 50 वर्षीय व्यक्ति, डिडौली का 70 वर्षीय बुजुुर्ग, धनौरा में 52 साल की महिला, बुजुर्ग 60 साल का बुजुर्ग और 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। वहीं शहर के मोहल्ले में रहने वाले भाजपा के 52 वर्षीय जिला उपाध्यक्ष को एक सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। वह जोया इलाके के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रहे हैं। उनकी मौत पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। रविवार को दोपहर में तिगरी तट पर दाह संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों की भी मौत हुई।