फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 injured in 11 cases of assault in Holi riots, 30 on NCR

होली के हुड़दंग में मारपीट के 11 मामलों में 15 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
15 injured in 11 cases of assault in Holi riots, 30 on NCR
होली के हुड़दंग में कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के 11 मामलों में करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। जबकि पुलिस ने तीस लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी होली के हुड़दंग में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें भूपेंद्र हीरा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र डालचंद की तहरीर पर राजीव सिंह एवं संजीव सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। इसी गांव में मारपीट के एक अन्य मामले में अतुल चौधरी की तहरीर पर प्रवीन, अंकित कुमार व ओमकार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। गांव हथियाखेड़ा में मारपीट के मामले में महीपाल की तहरीर पर राजवीर, जितेंद्र, रवि कुमार एवं राजेंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। जबकि हथियाखेड़ा में ही मारपीट के अन्य मामले में नेपाल की तहरीर पर चेतराम, जसमाल, परसादी एवं मंगला के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। गांव, उधनपुर में कैलाश की तहरीर पर विक्रम, शिवम, शीशपाल एवं अमर सिंह के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष के विक्रम की तहरीर पर सुशील, कैलाश, दिनेश एवं सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। गांव सकरौली मिलक में महेश की तहरीर पर ओमप्रकाश, अमर सिंह, नागपाल एवं नेपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। गांव सोहरका निवासी कुंवरपाल की तहरीर पर सौराज के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। जबकि गांव रझेड़ा निवासी मनोज की तहरीर पर गांव निवासी अंकित, दिनेश, राम निवास एवं नोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। उधर, गुरूवार की देरशाम नगर में रामपुर भूड़ मार्ग पर दो पक्षों में हो रही मारपीट में बीच बचाव करने की कोशिश करने में गांव रामपुर भूड़ निवासी सरजीत को बुरी तरह से पीटा गया। जिसमें उसकी आंख में जख्म हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला वाला चौक निवासी तहसीन उर्फ नन्ना ने बताया कि गुरूवार रात को वह कार में सवार होकर मुरादाबाद से हसनपुर जा रहा था। अतरासी मार्ग पर गांव करनपुर माफी में युवक रास्ते में डीजे पर डांस कर रहे थे। साइड देने को लेकर युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कार में बैठे फारूख एवं एक महिला से भी मारपीट एवं अभद्रता की गई। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed