फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15.99 lakh voters will decide the fate of the candidates in the district

जिले में 15.99 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
15.99 lakh voters will decide the fate of the candidates in the district
संभल। विधानसभा चुनाव की सभी तैैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोकतंत्र इस महापर्व में जनपद में 15.99 लाख मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 35,488 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। बढ़े मतदाता चुनाव में निर्णय साबित होंगे। जिले में आंशिक बिलारी सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेेमाल करेंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद में बिलारी आंशिक, चंदौसी सुरक्षित, असमोली, संभल, गुन्नौर विधान सभाएं हैं। निर्वाचन कार्यालय ने शासन के निर्देश पर चुनाव भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची जारी कर दी है। संभल जिले में वर्तमान मेें 15 लाख 99 हजार 891 मतदाता हैं। इनमें आठ लाख 57 हजार 791 पुरुष मतदाता, सात लाख 41 हजार 933 महिला मतदाता और 167 अन्य मतदाता शामिल हैं। नई मतदाता सूची में 35,488 नए मतदाता शामिल हुए हैं। इस चुनाव में बढ़े ये सभी युवा मतदाता हैं। 35,488 मतदाता विधानसभा सीटों के समीकरण बदलेंगे।
विज्ञापन

कुल मतदाता- 15,99,891
पुरुष मतदाता- 8,57,791
महिला मतदाता- 7,41,933
अन्य- 167
----------------------
विधानसभा मतदाता जनवरी 2021 मतदाता जनवरी 2022
बिलारी (आंशिक) 53,489 54617
चंदौसी (सुरक्षित) 3,72,367 3,81,749
असमोली 3,68,553 3,77,397
संभल 3,72,632 3,78,409
गुन्नौर 3,97,362 4,07,719
कुल 15,64,403 15,99,891
सर्वाधिक दस हजार मतदाता बढ़े गुन्नौर में
गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक दस हजार 357 मतदाता बढ़े हैं। जनवरी 2021 में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 97 हजार 362 मतदाता थे। अब उनकी संख्या बढ़कर चार लाख सात हजार 719 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 से बढ़ गए 1.10 लाख मतदाता
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 14.89 लाख मतदाता सूची में शामिल थे। इस बार पांच साल में जिले में करीब एक लाख दस हजार 870 मतदाता बढ़ गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सूची में अब 15.99 लाख मतदाता हो गए हैं।

संशोधित मतदाता सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। आचार संहिता लागू हो गई, संबंधित अधिकारियों को बैनर पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्वक चुनाव कराया जाएगा।
संजीव रंजन, डीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed