{"_id":"66ff2085abe8423267001604","slug":"140-special-buses-of-roadways-will-run-for-tigri-fair-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-126882-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेला के लिए चलेंगी रोडवेज की 140 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेला के लिए चलेंगी रोडवेज की 140 स्पेशल बसें
विज्ञापन
अमरोहा।
तिगरी मेले में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपी रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज की 140 बसें श्रद्धालुओं को तिगरी मेले का सफर कराएंगी। पिछले साल के सापेक्ष इस बार 10 बसें अधिक लगाने की तैयारी है। ये बसें अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर आदि से तिगरी के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
तिगरी मेले की तैयारी जोरों के साथ चल रहीं हैं। प्रशासनिक अमला तिगरी मेले को भव्य मनाने में जुटा है। परिवहन निगम ने भी श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराने के लिए तैयारी कर ली है। पिछली बार जहां 130 बसें अलग-अलग डिपो से तिगरी धाम के लिए चलाई गई थीं, वहीं इस बार बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। इस बार 140 बसें श्रद्धालुओं को तिगरी धाम का सफर कराएंगी। जिनमें लगभग 60 बसें अमरोहा डिपो की रहेंगी। सात नवंबर से मेला शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मुख्य स्नान है। अधिकांश श्रद्धालु 13 नवंबर को स्नान के लिए निकलेंगे, लेकिन, सुविधा के अनुसार 13 नवंबर को मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- 13 नवंबर से रोडवेज की बसें तिगरी के लिए लगा दी जाएंगी। इसके लिए तिगरी में अस्थाई बस स्टैंड कार्यशाला भी बनाई जाएगी। अस्थाई कंट्रोल रूम भी मेला स्थल पर बनाया जाएगा। चालक, परिचालकों एवं वर्कशॉप कर्मचारियाें की ड्यूटी मेला स्पेशल बसों के संचालन के लिए लगाई जा रही है। विभिन्न बस स्टैंड से तिगरी धाम पहुंचने के लिए किराया सूची भी जारी की जाएगी। -मोहम्मद शफी, एआरएम,
विज्ञापन
अमरोहा डिपो