फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   14 teams will assess the condition of healthcare services in government hospitals.

Amroha News: आज से तीन दिन सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं स्थिति को जानेंगी 14 टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
14 teams will assess the condition of healthcare services in government hospitals.
अमरोहा। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए शासन के निर्देश पर आज से तीन दिन तक 14 टीम में निरीक्षण करेंगी। जिसमें बागपत, मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान मरीजों की उपलब्ध कराई जारी स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेख और उपकरणों के रखरखाव, दवा स्टोर रूम में साफ सफाई और जलापूर्ति की गहनता से जांच की जाएगी। बाद में टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में जिला अस्पताल, आठ सीएचसी, 33 पीएचसी और 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इसके साथ ही उपकेंद्र भी कार्यरत हैं, जहां मरीजों की जांच, उपचार और भर्ती की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हर साल सरकार की ओर से इन संस्थानों के संचालन के लिए लाखों रुपये का बजट आता है। बावजूद इसके समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता न होने और बजट के समुचित उपयोग नहीं होने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।
विज्ञापन

इन्हीं शिकायतों की हकीकत जानने के लिए शासन स्तर से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। अमरोहा में छह फरवरी से बागपत और मेरठ से दो- दो और गाजियाबाद से 10 टीमें निरीक्षण करेंगी। टीमें यह भी जांचेंगी कि शासन से प्राप्त बजट का सही उपयोग हो रहा है या नहीं। खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश देते हुए टीमें अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। सीएमओ ने बताया कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुकम्मल है। सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed