फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1376 severely malnourished and 5425 malnourished children have been identified in the district

Amroha News: जिले में 1376 अतिकुपोषित तो 5425 कुपोषित बच्चे चिह्नित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
1376 severely malnourished and 5425 malnourished children have been identified in the district
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का काम पूरा होने के बाद इसका ब्योरा ई-कवच पर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसके तहत जिले में 1376 बच्चे अतिकुपोषित तो 5425 कुपोषित श्रेणी के मिले हैं। बच्चों का विभागीय स्तर से इलाज शुरू करा दिया गया है।

जिले में 1430 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें करीब 1.2 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी वर्करों को कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका डाटा स्वास्थ्य विभाग को सौंपना था। स्वास्थ्य विभाग के सामान्य सामांजस्य के साथ ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। सीडीपीओ अमरोहा संजीव कुमार ने बताया कि ई-कवच पोर्टल पर अपलोड हुए डाटा के तहत जिले में 1376 अतिकुपोषित बच्चे मिले हैं। जबकि, 5425 कुपोषित की श्रेणी के मिले हैं। ई-कवच पोर्टल पर ब्योरा अपलोड होने से ऑनलाइन इन बच्चों की निगरानी की जा सकेगी। वहीं, विभागीय स्तर से लगातार इन बच्चों का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही समुचित इलाज भी दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed