फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1344 left Navodaya Vidyalaya entrance exam

Amroha News: 1344 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
1344 left Navodaya Vidyalaya entrance exam
अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा में 80 सीटों के लिए 3634 बच्चे पंजीकृत थे, लेकिन 2290 बच्चों ने ही परीक्षा दी। इस तरह से 1344 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, सुबह के समय सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चे केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के बसेड़ा तगा में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजन हुआ। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, शिव इंटर कॉलेज गजरौला, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

सुबह 11:30 से परीक्षा शुरू होनी थी। जबकि, बच्चों को 10:30 पर पहुंचना था। बच्चे समय से ही केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। हर केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था, वहीं, ब्लॉकवार खंड शिक्षा अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालते रहे। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एचएस जीना ने बताया कि प्रशासनिक टीम के अलावा गठित सचल दस्तों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण कर किया। बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के लिए पंजीकृत 3634 बच्चों में से 2290 बच्चों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed