फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   प्राथमिक शिक्षिका को सम्मानित करेगी आईआईटी रूड़की

प्राथमिक शिक्षिका को सम्मानित करेगी आईआईटी रूड़की

Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षिका को सम्मानित करेगी आईआईटी रूड़की
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत इंदरपुर के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षिका रूबी कटारिया को आईआईटी रुड़की का प्रशासन सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित करेगा। रूबी की इस उपलब्धि पर महिला संगठनों, शिक्षकों व पालिकाध्यक्ष ने बधाई दी है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद डा. यतींद्र कटारिया की पत्नी डा. रूबी कटारिया ने आईआईटी रूड़की की अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका मंथन में प्रकाशित उनके लेख विश्व संपर्क भाषा के रूप में हिंदी का बढ़ता वर्चस्व को आईआईटी के पैनल ने प्रथम स्थान के लिए चुना है। रूबी सिंह को आगामी 28 सितंबर को आईआईटी के निदेशक अजीत कुमार चतुर्वेदी व प्रमुख स्तंभकार सुधीश पचौरी उनको राजभाषा पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर लेडीज क्लब की कुसुम गोयल, लायनेस क्लब की सुधा शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed