फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हलका लेखपाल के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

हलका लेखपाल के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

Tue, 18 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हलका लेखपाल के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
मंडी धनौरा। तहसील के गांव कुआखेड़ा के लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील में धरना प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि लेखपाल का स्थानांतरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह की मौजूदगी में ग्राम कुआखेड़ा के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का लेखपाल मध्य गंगा नहर के लिए आवश्यक भूमि को उनको रोजाना नए-नए नियम बताकर उनसे पैसों की मांग करता है। वह कृषि भूमि को आबादी में दर्शाकर उनको अधिक रेट दिलाने का लालच दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल सहखातेदारों को भी आपस में लड़ाकर अवैध वसूली कर रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नरेश कुमार, दिनेश प्रधान, प्रदीप कुमार, सौवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed