फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फिर से तल्ख होने लगे गर्मी के तेवर

फिर से तल्ख होने लगे गर्मी के तेवर

Tue, 17 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
फिर से तल्ख होने लगे गर्मी के तेवर
गजरौला। अषाढ़ मास का महीन आधा गुजर चुका है, सावन लगने वाला है। इसके बाद भी जेठ जैसी दोपहरी हो रही है। एक दो दिन की राहत के बाद गर्मी के तेवर तल्ख हो चले हैं। सोमवार को उमसभरी गर्मी ने दिनभर लोगों का पसीना निकाला। तपती दुपहरी में लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह अपने साथ उमसभरी गर्मी लेकर आई। रविवार के दिन से गर्मी का प्रकोप फिर से शुरु हुआ है जोकि सोमवार को ज्यादा ही दिखाई दिया। ।दोपहर होने तक गर्मी और भी तेज हो गई। चिलचिलाती गर्मी में लोगों का खूब पसीना निकाला। बिजली कटौती ने भी परेशान करके रख दिया। बतातें चले कि शनिवार को बारिश हुई थी तो मौसम खुशनुमा हो गया था। शाम तक मौसम के मिजाज के ठंडक बनी रही। लोगों को उम्मीद थी अब मानसून आ गया है। बारिश पड़ने से गर्मी से निजात मिल सकेगी। पर ऐसा हो नहीं रहा है। सावन लगने वाला है इसके बाद भी बादलों की मेहरबानी बरस नहीं रही है। शाम होने तक उमसभरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर में लोग गर्मी के चलते अपने घरों में कैद होकर रह गए। बारिश नहीं पड़ने से किसानों से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। धान की रोपाई एक एक दिन लेट हो रही है। अगर यही हाल रहा तो जिले में धान का रकबा बढ़ जाएगा। बारिश पर निर्भर किसान धान नहीं रोप सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed