फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गन्ने से लदी ट्राली पलटने से स्टेट हाईवे दो घंटे जाम

गन्ने से लदी ट्राली पलटने से स्टेट हाईवे दो घंटे जाम

Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्राली पलटने से स्टेट हाईवे दो घंटे जाम
गजरौला। गजरौला-हसनपुर रोड पर जेके फैक्ट्री के पास गन्ने से लदी ट्राली पलटने से हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। चालक ट्राली को सड़क पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सड़क पर जाम लगने की वजह से दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बमुश्किल पुलिस ने सड़क से ट्राली एवं गन्ना साइड में कराया, ताकि यातायात सुचारु रह सके।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गजरौला की दिशा से एक ट्रैक्टर ट्राली हसनपुर की तरफ जा रही थी। ट्राली में गन्ने भरे हुए थे। बताया जाता है कि हसनपुर रोड पर जेके फैक्ट्री के पास बीच सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। गन्ना सड़क पर फैल गया। जिस वजह से यातायात बंद हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर गायब हो गया। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। करीब दो किमी तक हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहनों में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से सड़क पर फैले गन्नों के ढेर को किनारे किया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। शाम करीब पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह से हसनपुर रोड पर सफर करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed