फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी मेला की तैयायिं तेज, मेले पर नजर रखने को बनाए 3 मचान

तिगरी मेला की तैयायिं तेज, मेले पर नजर रखने को बनाए 3 मचान

Fri, 13 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
तिगरी मेला की तैयायिं तेज, मेले पर नजर रखने को बनाए 3 मचान
मचानों से रखी जाएगी तिगरी मेले पर नजर
विज्ञापन

गजरौला।
ऐतिहासिक तिगरी मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते गुरुवार को मेले पर नजर बनाए रखने के लिए मचान बनाने का काम भी शुरू हो गया। तीन मचान बनकर तैयार भी हो गए। इसके अलावा गंगा घाट रोड, सदर रोड व ट्रैक्टर रोड समेत कई रोड पर करीब दर्जनभर ट्रैक्टर लगाए गए हैं। जल्द ही तिगरी में मेला सजना शुरू हो जाएगा। तंबुओं का शहर बसना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु तिगरी मेले में आस्था के समंदर में आनंद का लुत्फ उठाने का बेचैन बैठे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाला पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ 25 अक्टूबर को हो जाएगा। छह दिनों की कड़ी मेहनत के बाद जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम ने मेले का प्रारूप तैयार कर लिया है। गुरुवार को मेला आयोजन की तैयारियों को बढ़ाते हुए तीन मचान बनाए गए। जिनमें से एक मचान की ऊंचाई करीब तीस फीट रखी गई है। जबकि दो मचानों की ऊंचाई पंद्रह-पंद्रह फीट रखी गई हैं। इसके अलावा सदर रोड, गंगा रोड व ट्रैक्टर निर्माण को भी तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। जेई सुभाषचंद ने बताया कि गंगाघाट रोड पर छह ट्रैक्टर, सदर रोड पर तीन ट्रैक्टर व ट्रैक्टर रोड तैयार करने के लिए दो ट्रैक्टर लगाए गए है। जल्द ही गंगाघाट रोड तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही वीआईपी रोड बनाने की तैयारी भी हो गई है। शुक्रवार को वीआईपी रोड बनाने के लिए करीब एक दर्जन मजदूरों को लगाया जाएगा। बताते चलें कि मेला शुभारंभ में महज बारह दिन का समय शेष बचा है। जल्द ही तिगरी गंगा धाम तंबुओं के शरह में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed