फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रखेड़ा में बारात देखने छत पर चढ़े करेंट से चार झुलसे, एक की मौत

रखेड़ा में बारात देखने छत पर चढ़े करेंट से चार झुलसे, एक की मौत

Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
रखेड़ा में बारात देखने छत पर चढ़े करेंट से चार झुलसे, एक की मौत
अफरा-तफरी के बीच झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया, गजरौला के गांव रखेड़ा का मामला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
थाना क्षेत्र के गांव रखेड़ा में रविवार दोपहर तीन बजे बारात देखने छत पर चढ़े पांच लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। झुुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बारात में आई दूल्हे के बड़े भाई की साली ने दम तोड़ दिया। जबकि झुलसे दो विवाहित युवतियों समेत चार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। उधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका बरेली के संजय नगर की रहने वाली थी। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
गांव रखेड़ा निवासी शीशराम की बेटी मोनी की बारात रविवार को रामपुर के कैमरी से आई थी। बारात में दूल्हे करन सिंह के भाई सतीश की विवाहित साली बरेली के संजय नगर निवासी गीता (26) अपने दस वर्षीय बेटे समीर के साथ भी आई थी। दोपहर करीब तीन बजे बारात चढ़त के दौरान गीता अपने बेटे समीर के साथ बारात देखने के लिए छत पर चढ़ी थी। वहां पहले से भी गांव के कुछ बच्चे व महिलाएं बारात देख रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से गीता का हाथ छू गया। उसके पास खड़े बेटे समीर, गांव रखेड़ा में मायके में आई भूरी पुत्री हुलासी, निर्मला पुत्री अमर सिंह व सुमन पुत्री राजराम भी करेंट से झुलस गए। चीख-पुकार होते ही बारात में भगदड़ मच गई। बिजलीघर फोन कर लाइन कटवाई गई। आनन-फानन में झुलसे सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला लाया गया। यहां डाक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य झुलसे चारों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां
गजरौला। बारात चढ़त के दौरान करंट से दूल्हे के भाई की साली की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अफरा-तफरी के बीच कुछ बारातियों ने ही खाना खाया। बाकी कुछ बिना खाना खाए ही वापस लौट गए। उधर, शादी की रस्म भी आधे अधूरे तरीके से पूरी की गईं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गजरौला। गांव रखेड़ा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि करीब छह माह पहले बिजली पोल टूटने से हाईटेंशन लाइन नीचे लटक गई। जिस वजह से लाइन छत से मिलकर गुजर रही है। कई बार पशुओं की भी मौत हो चुकी है। कई बार बिजली विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। तारों की नीचे जाल बिछवाने व विद्युत पोल लगवाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश पाल, सतपाल, लोकेश, समरपाल, जयप्रकाश, मान सिंह, पवन कुमार, नेमपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed