फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.31 crores extorted from a businessman on the pretext of selling land

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 1.31 करोड़ हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
1.31 crores extorted from a businessman on the pretext of selling land
अमरोहा। जमीन बेचने का झांसा देकर कुछ लोगों ने कारोबारी से 1.31 करोड़ रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने जमीन को दूसरे लोगों को बेचना शुरू कर दिया। रुपये भी लौटने से इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नौगजा निवासी मोहम्मद शाकिर की मुलाकात मोहल्ला नौबतखाना निवासी मुजाहिद अली, नौशाद अली और शहजाद अली से हुई थी। तीनों ने शाकिर की 246 वर्ग मीटर जमीन का सौदा 84 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया था। जमीन की कीमत 2.66 करोड़ रुपये तय हुई थी। मुजाहिद अली ने 240 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा नौ जनवरी 2024 को मोहम्मद शाकिर से कर लिया था। मुजाहिद अली ने 74 लाख 80 हजार रुपये शाकिर के खाते में ट्रांसफर किए थे। जबकि, बकाया 1.31 करोड़ रुपये देने की बजाय उतनी ही कीमत में अपनी दो बीघा जमीन दे दी थी।
विज्ञापन

शाकिर अली ने जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो मुजाहिद, शहजाद व नौशाद ने कहा कि तुम्हें तो ये जमीन बेचनी ही है। इसलिए जिसे तुम जमीन बेचोगे हम उसी के हक में बैनामा करा देंगे। मुजाहिद व शहजाद ने अपने भाई नौशाद अली से 0.1260 हेक्टेयर जमीन का पंजीकृत इकरानामा शाकिर अली के पक्ष में कर दिया। आरोप है कि इकरारनामा होने के बाद तीनों आरोपियों की नियत खराब हो गई। शाकिर अली को बची हुई जमीन के प्लॉट बनाकर बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का आरोप
शाकिर अली ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने 1.31 करोड़ रुपये लौटाने की बात कह कर दो जुलाई 2024 को इकरारनामा निरस्त करा लिया। आरोप है कि आठ सितंबर की रात 8:30 बजे मुजाहिद दो साथियों के साथ शाकिर के घर में घुस आया और गाली-गलौज की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुजाहिद अली, नौशाद अली और शहजाद अली व उनके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article