{"_id":"68d5aa6ed3846a3bc90bc6f7","slug":"13-people-including-nine-named-booked-for-releasing-dogs-on-crime-branch-team-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-148527-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्राइम ब्रांच की टीम पर कुत्ते छोड़ने के मामले में नौ नामजद समेत 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्राइम ब्रांच की टीम पर कुत्ते छोड़ने के मामले में नौ नामजद समेत 13 पर केस
Fri, 26 Sep 2025 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:20 AM IST
सार
अमरोहा की चौधरपुर फैक्टरी में मुरादाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पर जांच के दौरान कुत्ते छोड़ने का मामला सामने आया। डिडौली पुलिस ने नौ नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा। फैक्टरी में जांच को पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पर कुत्ते छोड़ने के मामले में कोतवाली डिडौली पुलिस ने नौ नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद मुरादाबाद के लाजपतनगर निवासी कारोबारी वसीम और बासित अली ने अजीम, अब्दुल रब, अब्दुल हई, अब्दुल सुबूर आदि के खिलाफ कोतवाली डिडौली में रिपार्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि अजीम व अन्य लोगों ने वसीम और बासित अली के घर के ताले तोड़कर डेढ़ करोड़ के कीमती जेवरात, जरूरी कागजात, लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर लिए गए थे। इसकी जांच डिडौली पुलिस कर रही थी।
डीआईजी के निर्देश पर जांच मुरादाबाद क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई थी। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर अभितेंद्र सिंह कर रहे हैं। 14 सितंबर की शाम इंस्पेक्टर मुकदमा वादी को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के चौधरपुर स्थित फैक्टरी आए थे। उनके साथ सिर्फ दो सिपाही भी थे। कर्मियों ने फैक्टरी का गेट नहीं खोला था। टीम ने सीढ़ी लगाकर जब अंदर जाने की कोशिश की थी तो फैक्टरी कर्मी उनसे सीढ़ी छीन ले गए थे। पुलिस टीम पर कुत्ते छोड़ दिए थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा था।
विज्ञापन
अंधेरा होने पर टीम बिना जांच किए बिना बैरंग लौट गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 11 दिन बाद इंस्पेक्टर अभितेंद्र सिंह ने कोतवाली डिडौली पहुंचकर तहरीर दी थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि इस मामले में अब्दुल अजीम के अलावा उनके बेटे अब्दुल हई, अब्दुल हादी, अब्दुल सबूर व अब्दुल रब के अलावा फैक्टरी कर्मी नदीम खान, शहीद खान, नेत्रपाल सिंह तथा हरदीप बग्गा के साथ ही तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा। आरोपियों में कारोबारी के अलावा उसके चार बेटे व चार फैक्टरी कर्मी शामिल हैं।