फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   13 farmers got land deed for construction of Tehsil in Karanpur Mafi

करनपुर माफी में तहसील निर्माण को 13 किसानों ने कराया भूमि का बैनामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
13 farmers got land deed for construction of Tehsil in Karanpur Mafi
हसनपुर में तहसील भवन के नाम भूमि का बैनामा कराने के बाद मुआवजे का चेक किसान को सौंपते तहसीलदार। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। तहसील भवन निर्माण को पिछले चार वर्षों से चली आ रही खींचतान को अब दिशा मिल गई है। अब साफ हो गया है कि तहसील का निर्माण करनपुर माफी में ही किया जाएगा। इसके लिए 13 किसानों की भूमि का बैनामा कराने के बाद उन्हें मुुआवजे की धनराशि भी दे दी गई है। अब शीघ्र ही तहसील भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

हसनपुर में तहसील भवन वर्षों से बीच शहर में जर्जर हाल में संचालित किया जा रहा था। जिससे शहर को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। वर्षों से तहसील को शहर से बाहर बनाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। इसी के चलते वर्ष 2002 में तहसील निर्माण के लिए गांव करनपुर माफी में ग्राम समाज की 2.53 एकड़ जमीन चिन्हित की गई थी। जो तहसील भवन निर्माण के लिए अभिलेखों में दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में तत्कालीन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कमाल अख्तर द्वारा शहर में ही पुराने स्थान पर तहसील का मल्टीस्टोरी भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई थी। निर्माण कार्य शुरू भी हो गया था। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका के माध्यम से नवीन तहसील भवन का निर्माण करनपुर माफी कराने का आदेश प्राप्त कर लिया था। इसके बाद पुराने स्थान पर तहसील निर्माण कार्य रोक दिया गया था। नगर के पूर्व पालिका चेयरमैन अलीमुद्दीन ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए तहसील निर्माण के फैसले को राज्य सरकार के विवेक पर छोड़ दिया था। उधर, बीच में तहसील को मंडी समिति के भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया गया था। तहसील निर्माण के लिए 19 किसानों की सोलह बीघा भूमि खरीदी जानी थी। इसी दिशा में शनिवार को 13 किसानों की करीब दस बीघा भूमि का बैनामा राज्यपाल के नाम कराया गया है। सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा चेक के माध्यम से किसानों को दे दिया गया। अब छह किसानों की करीब छह बीघा भूमि और खरीदी जानी है।
विज्ञापन

इन किसानों ने कराया तहसील भवन के लिए भूमि का बैनामा
- गांव करनपुर माफी निवासी मदन सिंह, मुकुट लाल, चंद्रपाल, फूल सिंह, सतदेव, डालचंद, राधे किशन, संत कुमार, ओमपाल, गंगाराम, नंद किशोर, वीरबल, मुनीश कुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का सपना हुआ साकार
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी व भारत सिंह सैधनौरा।धनौरा।धनौरा।धनौरा।धनौरा।धनौरा।धनौरा।धनौरा।नी ने कहा कि गांव करनपुर माफी में तहसील का निर्माण शुरू होने जा रहा है। हजारों किसानों का सपना था कि तहसील का निर्माण करनपुर माफी में ही किया जाए। जो अब साकार होने जा रहा है।

-गांव करनपुर माफी में नवीन तहसील भवन निर्माण के लिए तेरह किसानों की करीब दस बीघा भूमि का बैनामा करा दिया गया है। मुआवजे की धनराशि भी किसानों को दे दी गई है। शीघ्र ही तहसील भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed