{"_id":"63ea8a87e3413e4e0b01bbbc","slug":"13-days-before-taking-the-baraat-the-young-man-did-a-court-marriage-with-another-girl-jpnagar-news-c-15-1-54571-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बरात ले जाने से 13 दिन पहले युवक ने दूसरी लड़की से की कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बरात ले जाने से 13 दिन पहले युवक ने दूसरी लड़की से की कोर्ट मैरिज
Tue, 14 Feb 2023 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। बरात ले जाने से 13 दिन पहले युवक ने दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली। लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ किया था। रिश्ता करने के बाद बरात आने का दिन निश्चित कर दिया गया। 26 फरवरी को बरात का दिन रखा गया। घर में शादी की तैयारियां होने लगीं। कार्ड भी छप गए। रिश्तेदारी में बांटे जाने लगे, मगर इस बीच युवक ने बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
युवक ने कोर्ट मैरिज के फोटो, उस युवती के परिजनों को भेज दिए, जिससे उसकी शादी हो रही थी। यह भनक लगते ही उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। रिश्तेदार और संबंधियों की पंचायत बैठ गई। काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर युवती के परिजनों ने थाना पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।