{"_id":"5bf308fcbdec2269a20793f7","slug":"121542654204-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान पर घरों में पूजे गए विष्णु भगवान के चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान पर घरों में पूजे गए विष्णु भगवान के चरण
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। देवोत्थानी एकादशी पर्व पर घरों में भगवान विष्णु के चरणों की पूजा कर देवो के जाग्रत होने का आह्वान किया गया। भक्तों ने उपवास रखकर गन्ना, धान, शकरकंदी आदि से पूजन किया। पर्व के कारण शहर में अनेक स्थानों पर गन्ने की खूब बिक्री हुई।
सोमवार को सुबह से ही लोगों के घरों में देवोत्थान एकादशी के पर्व पर पूजन की तैयारियां शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान विष्णु समेत अन्य देवी देवताओं के जाग्रत होने का आह्वान किया। धार्मिक मान्यता है कि इस पर्व से ही देवी देवता जाग्रत हो जाते हैं तथा शुभ कार्य होने लगते हैं।
मंडी समिति के पास राजपूत कालोनी स्थित प्रशांत शर्मा के आवास पर तुलसी शालिग्राम विवाह की रस्में अनुष्ठान के साथ पूरी की गई। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से लीपकर उस पर चौक बनाया तथा शाम को गन्नों की पूजा की। तत्पश्चात भगवान विष्णु की आरती उतारकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।