{"_id":"5b6dec994f1c1b254a8b50e2","slug":"121533930649-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। गंगा खादर में गन्ने की खड़ी फसल दबंगों ने जोत डाली थी। वहीं मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जिस पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हापुड़ देहात के गांव शिवगढ़ी निवासी कटार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें कहा गया कि छह अगस्त को खेत में खड़ी गन्ने की फसल को दबंगों ने जोत डाला था। विरोध किया उसके साथ मारपीट की गई। वहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयनारायण, ओमप्रकाश, ज्ञानेंद्र, सुमित, सचिन निवासीगण मुरादनगर और विनोद निवासी शरीफपुर बछरायूं तथा सुखवीर निवासी मिसरीपुर गढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।